Friday, September 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पोबी गांव में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की पिटाई:वीडियो वायरल, महिला ने यौन शोषण का केस दर्ज कराया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा


गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के पोबी गांव में एक अधेड़ को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा। यह व्यक्ति एक महिला से मिलने पहुंचा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अधेड़ बेंगाबाद का रहने वाला है, जबकि महिला पोबी गांव की है। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला के बुलाने पर अधेड़ उससे मिलने पोबी गांव आया था। इसकी जानकारी कुछ ग्रामीणों को हो गई। उन्होंने उसे पकड़ लिया और मौके पर ही मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से अधेड़ को हिरासत में लिया और थाने ले गई। जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने बताया कि पुलिस को एक व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि महिला ने उस व्यक्ति के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पहले मामले को आपसी सहमति से सुलझाने की बात चल रही थी। दोनों की शादी कराने पर भी विचार हुआ था। हालांकि, महिला द्वारा यौन शोषण का केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों द्वारा कानून हाथ में लेकर मारपीट किए जाने के मामले की भी जांच की जा सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles