Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

काली पूजा पर चारचक्का में ग्यारह नवंबर को 20 फीट महीरावण दहन


भास्कर न्यूज | चाकुलिया चाकुलिया प्रखंड स्थित चालुनिया पंचायत के केंदाडांगरी गांव में इस वर्ष तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर पंडाल का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार की शाम विधायक कार्यालय में कमेटी के संरक्षक सह वरिष्ठ झामुमो नेता सरोज महापात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मौके पर प्रमुख धनंजय करूणामय, मोहन माइती, सुखेन माइती, सुजीत माइती, कमल माइती, नंदन माइती, खोगेन माइती, रंजीत मुंडा, गोविंद कदम आदि शामिल थे। सरोज महापात्रा ने कहा कि वर्ष 2004 में स्थानीय ग्रामीणों ने तिरपाल का पंडाल बनाकर पूजा की शुरुआत की थी। इसके बाद वर्ष 2005 में मैंने भव्य पंडाल बनाकर पूजा का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो ने किया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी भी पूजा पंडाल का उद्घाटन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राज्य के मंत्री दीपक बिरुआ मुख्य अतिथि के रूप में 7 नवंबर की शाम पांच बजे काली पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। वहीं स्पेशल गेस्ट के रूप में विधायक समीर मोहंती, विधायक सोमेश सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी भी उपस्थित रहेंगे। इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। पंद्रह नवंबर को मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा में करीब 25 लाख रुपए खर्च होंगे। इसमें पश्चिम बंगाल के कारीगर तिरूपति बालाजी मंदिर की थीम पर पंडाल बना रहे हैं। तिरूपति बालाजी थीम पर लाइटिंग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि दीघा के कलाकार जूट से मां काली की प्रतिमा बना रहे हैं। यह श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। धालभूमगढ़| चारचक्का मुड़ाकाटी फुटबॉल मैदान में काली पूजा पर इस साल भी उत्साह का माहौल रहेगा। एवरग्रीन क्लब चारचक्का की ओर से 11 नवंबर को सार्वजनिक महीरावण दहन कार्यक्रम होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजेश सिंह ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय हुई। आयोजन को खास बनाने की रणनीति बनी। आयोजकों के मुताबिक, इस बार 20 फीट ऊंचे महीरावण का दहन होगा। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की उम्मीद है। कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिए क्षेत्र के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। कमेटी ने उनकी उपस्थिति को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ग्रामीण परंपराओं पर भी जोर रहेगा। मुर्गा लड़ाई, गरु खुंटा जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताएं होंगी। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन की तैयारियों में एवरग्रीन क्लब के पदाधिकारी और सदस्य जुटे हैं। प्रेसिडेंट राजेश सिंह हैं। निर्मल महतो हैं। सेक्रेटरी मोनू सिंह हैं। आशुतोष महतो हैं। जीसू किस्कू हैं। कैशियर असित महतो हैं। सक्रिय सदस्यों में मिंटू टुडु, सपन किस्कू, चंदन सिंह, विनोद सिंह, बंकेश सिंह, सुनाराम हांसदा शामिल हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles