Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज के काली मंदिर में चोरी, लोगों में आक्रोश:विधायक ने कहा- यह आस्था पर चोट, जल्द हो खुलासा


किशनगंज के ठाकुरगंज नगर पंचायत स्थित कलकतिया फॉर्म काली मंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है। चोरी की घटना के बाद ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने कलकतिया फॉर्म काली मंदिर का दौरा किया। उन्होंने मां काली की पूजा-अर्चना की और मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली। विधायक अग्रवाल ने इस घटना को “हिंदू आस्था पर चोट” बताया। पूर्व में हुई चोरियों की भी जांच कराने का किया आग्रह उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में पहले भी कई मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं, जिनमें से अधिकांश का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। विधायक गोपाल अग्रवाल ने दूरभाष पर किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार से बात की। उन्होंने एसपी को मामले की जानकारी देते हुए पूर्व में हुई मंदिर चोरियों की भी दोबारा जांच कराने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि ऐसी लगातार घटनाएं पुलिस के गुप्तचर तंत्र की कमजोरी को दर्शाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्तमान पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में इस मामले का जल्द खुलासा होगा। विधायक ने यह भी कहा कि पूर्व के मामलों में कार्रवाई न होने से चोरों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा हेतु विशेष रणनीति बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। संदिग्धों की पहचान जारी इस बीच, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस काली मंदिर चोरी मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी इस चोरी की घटना के बाद प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles