Friday, August 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज नगर परिषद की हड़ताल खत्म:नगर परिषद् अध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र, आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया काम


किशनगंज नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। 3 प्रमुख मांगों को लेकर शुरू हुई हड़ताल नगर परिषद अध्यक्ष के आश्वासन के बाद आज गुरुवार शाम को वापस ले ली गई। दरअसल, बीते बुधवार को नगर परिषद एवं एजेंसी के तहत काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। कर्मचारियों ने मुख्य पार्षद को सौंपे आवेदन में कहा था कि वे मानदेय और दैनिक कर्मचारियों के स्थाईकरण, एजेंसी कर्मियों को समान वेतन और एक ही पाली में ड्यूटी की मांग कर रहे हैं। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी इसी क्रम में कल बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन भी किया। हड़ताल के कारण शहर में साफ-सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। हड़ताल के बाद कर्मचारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान को आज गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। शहर में सफाई कार्य फिर से शुरू अध्यक्ष ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि राज्य में चल रही बिहार सरकार की व्यापक हड़ताल समाप्त होने के बाद उनकी सभी मांगों पर विचार कर कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष के लिखित आश्वासन के बाद कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी और आज से शहर में सफाई कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे फिर आंदोलन करेंगे। वहीं अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन गंभीर है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles