Friday, May 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज नगर परिषद में सशक्त कमेटी का चुनाव:पार्षदों के दो खेमों में बंटने से मतदान की संभावना,कल वोटिंग


किशनगंज नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति (सशक्त कमेटी) के तीन सदस्यों के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। नगर परिषद प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार चुनाव में पार्षदों के दो खेमों में बंटे होने के कारण मतदान की स्थिति बनने की संभावना है, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने पर जोर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सशक्त कमेटी में पहले से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सदस्य होते हैं। तीन नए सदस्यों के चुनाव के बाद समिति में कुल पांच सदस्य हो जाएंगे। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की बात कही। सूत्रों के अनुसार, सशक्त कमेटी के चुनाव में सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। नगर परिषद के पार्षद दो अलग-अलग गुटों में बंट गए हैं। दोनों पक्षों द्वारा तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में उतारे जाने की संभावना है। यदि सर्वसम्मति नहीं बनती है, तो मतदान कराया जाएगा। सुरक्षा और विधि व्यवस्था के इंतजाम अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनिकेत कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और विधि व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव स्थल पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। सशक्त कमेटी विकास योजनाओं, वित्तीय मामलों और महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए इस चुनाव पर नगर परिषद के पार्षदों और स्थानीय राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles