Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के घर चोरी:लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, 23 मई को पत्नी संग बाहर गए थे;FIR


किशनगंज शहर में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार के बंद घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हो गई। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के रूईधासा स्थित महाकाल मंदिर के पास वार्ड संख्या-24 में हुई। घर बंद करके गए थे बाहर पीड़ित डॉ. देवेन्द्र कुमार ने सदर थाना में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वे 23 मई को अपनी पत्नी के साथ घर बंद कर बाहर गए थे। उनकी पत्नी सहरसा जा रही थीं, जबकि वे पटना जाने के लिए पूर्णिया से वंदे भारत एक्सप्रेस पकड़ने निकले थे। दरवाजों की कुंडी कटी,ताले टूटे डॉ. कुमार के अनुसार, 25 मई की शाम करीब 6:30 बजे जब वे घर लौटे, तो मुख्य गेट का ताला खोलने के बाद अंदर का दरवाजा नहीं खुल रहा था। जोर लगाने पर दरवाजा खुला, तो पता चला कि उसे अंदर से बंद किया गया था। घर में प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि दरवाजों की कुंडी कटी हुई थी और कई कमरों के ताले टूटे हुए थे। 40 से 45 हजार रुपये गायब चोरों ने पूजा घर, बेडरूम और गोदरेज अलमारी सहित पूरे घर को खंगाल दिया था, जिससे सारा सामान बिखरा पड़ा था। शिकायत के मुताबिक, चोर सोने के दो चेन, दो अंगूठी, मांग टीका, कान की बाली, झुमका, टॉप्स, नाक के टॉप्स सहित लगभग चार भर सोना और सात से आठ भर चांदी के जेवरात ले गए। इसके अतिरिक्त, घर से करीब 40 से 45 हजार रुपये नकद भी गायब मिले। FIR दर्ज, कार्रवाई की मांग घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पीड़ित डॉ. देवेन्द्र कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles