Wednesday, September 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में रोड एक्सीडेंट, 7 लोग घायल:बच्चे को बचाने में ड्राइवर के ब्रेक लगाने से ई-रिक्शा पलटा


किशनगंज जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है। पवना के पास हुए इस हादसे में एक महिला, पांच बच्चे और टोटो चालक समेत 7 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को सुखानी थाना की एक पुलिस गाड़ी किशनगंज जा रही थी। पवना पुल के पास सड़क किनारे अचानक एक बच्चा आ गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेजा पुलिस गाड़ी के ड्राइवर ने बच्चे को बचाने के लिए गाड़ी मोड़ी। इसी दौरान सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार टोटो ने ब्रेक लगाया और पलट गया। हादसे में टोटो पर सवार मस्तरा बेगम (30 वर्ष), निखत प्रवीण (12 वर्ष), तौसीफ आलम (6 वर्ष), आदिवा (8 साल), सजिदा (9 वर्ष), समीयूल (4 वर्ष) और टोटो चालक मोहसिन आलम (24 वर्ष) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पौआखाली ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद सभी को घर भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पौआखाली थाना अध्यक्ष शंखराज कर्ण पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की। सुखानी थाना की पुलिस अपने काम से किशनगंज जा रही थी, जबकि टोटो में सवार महिला अपने बच्चों के साथ मायके (पाटकोई) से ससुराल (साबोडंगी) लौट रही थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles