Wednesday, September 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सरकारी स्कूल में विधायक गोपाल अग्रवाल का सरप्राइज इंस्पेक्शन:किशनगंज में साफ-सफाई, गंदे पानी की समस्या का वीडियो वायरल; सुधार के निर्देश


किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में स्थित पीपरीथान उच्च माध्यमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधि हरकत में आ गए हैं। एक छात्र ने यह वीडियो बनाया था, जिसमें स्कूल परिसर की साफ-सफाई, गंदे पानी की समस्या और भोजन व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की खराब हालत दिखाई गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए थे। साफ-सफाई की व्यवस्था पर जताई नाराजगी मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने अधिकारियों को स्कूल की असली स्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद बुधवार को विधायक खुद पीपरीथान उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्कूल परिसर का दौरा किया। उन्होंने साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, दोपहर के भोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और अन्य पढ़ाई से जुड़ी सुविधाओं को देखा। इस दौरान उन्हें कई कमियां मिलीं। उन्होंने स्कूल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों से तुरंत सुधार लाने को कहा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – विधायक विधायक ने स्कूल प्रबंधन और विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को बेहतर पढ़ाई का माहौल देने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा संस्थानों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों की समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद ही स्कूल की स्थिति पर गंभीरता से ध्यान दिया गया है। शिक्षा विभाग भी पूरे मामले की जांच कर रहा है। उम्मीद है कि इस निरीक्षण के बाद स्कूल की समस्याओं का जल्द समाधान होगा। छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles