Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में होली से पहले प्रशासन अलर्ट:डीएम–एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, अफवाहों से बचने की अपील


किशनगंज में होली पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए सोमवार की शाम सदर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएम विशाल राज, एसपी संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार और सदर थाना पुलिस के अधिकारियों ने किया।
मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस जवान भी शामिल रहे। फ्लैग मार्च मुख्य बाजारों, गलियों और ग्रामीण क्षेत्रों के रास्तों से होते हुए गुजरा। प्रशासन का संदेश साफ था— जिले में शांति-व्यवस्था किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं दी जाएगी। अफवाहों पर ध्यान न दें, भाईचारे के साथ मनाएं होली फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से संवाद करते हुए दो बातों पर खास जोर दिया किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह पर विश्वास न करें। शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। सोशल मीडिया पर फैलने वाले उत्तेजक मैसेज, भड़काऊ पोस्ट और गलत सूचनाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी संदिग्ध संदेश दिखने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें। सुरक्षा के लिए हर व्यवस्था दुरुस्त फ्लैग मार्च के दौरान डीएम विशाल राज ने कहा, होली का पर्व सौहार्द के वातावरण में मनाया जाए, इसी उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया गया है। प्रशासन हर स्तर पर पूरी तरह तत्पर है।उन्होंने साफ किया कि शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जिले में कानून-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाएगा। शांति बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर एसपी संतोष कुमार ने लोगों से भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा, जिले में पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। सुरक्षा को लेकर एहतियात के तौर पर हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिले की सभी पुलिस टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का गांवों तक पैदल भ्रमण, लोगों में बढ़ा भरोसा फ्लैग मार्च केवल शहर तक सीमित नहीं रहा। पुलिस बल ने गांवों के रास्तों और गली-मोहल्लों का भी भ्रमण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थानीय निवासियों से बातचीत करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लोगों का कहना है कि त्योहार से पहले पुलिस की सक्रियता से शांति कायम रखने में मदद मिलती है और माहौल सुरक्षित महसूस होता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles