Thursday, August 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में 10 भैंसों के साथ पिकअप जब्त:मवेशी तस्करी के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार, जांच जारी


किशनगंज में पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक पिकअप वाहन से 10 भैंसें बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। ठाकुरगंज थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र में जांच के दौरान पश्चिम बंगाल नंबर WB 91C/7946 वाली एक पिकअप को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में 10 भैंसें क्रूरतापूर्वक लादी हुई मिलीं, जिन्हें बिना वैध कागजात के ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार पुलिस ने मौके से वाहन चालक बादल कुमार सिंह, निवासी कुड़ीडांगी, थाना ठाकुरगंज को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मवेशियों को तस्करी के इरादे से ले जाने की बात स्वीकार की है। सभी 10 भैंसों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। पशु चिकित्सक द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। बरामद पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। मवेशियों के खरीद-बिक्री की जांच जारी थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस तस्करी रैकेट में शामिल अन्य लोगों और मवेशियों के खरीद-बिक्री के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में मवेशी तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles