Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में 100 पाकिस्तानी नोट जब्त:175 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 12 लोग गिरफ्तार


किशनगंज पुलिस ने दिघलबैंक थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 175 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 11 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। यह कार्रवाई खरवान टोली निवासी रिज्वाबुल हक़ के घर पर छापेमारी के दौरान की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त घर में अवैध रूप से ब्राउन शुगर का कारोबार संचालित किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने छापेमारी कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। 21,2230 नेपाली रुपये और 100 पाकिस्तानी नोट जब्त छापेमारी के दौरान 175 ग्राम ब्राउन शुगर, प्रतिबंधित दवाइयां, 81,3775 भारतीय रुपये, 21,2230 नेपाली रुपये और 100 पाकिस्तानी नोट जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, 13 मोबाइल फोन, एक टैब, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। पुलिस बरामद नकदी और उपकरणों को अवैध कारोबार से जुड़ा मानकर जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अख्तर आलम (40), आल शेर (47), बबलू मियां (27), जीवन श्रेष्ठ (29), शकुरुद्दीन (35), रुस्तम अंसारी (24), सद्दाम अंसारी (25), एमडी आलम (32), रहीम अंसारी (27), प्रेम खानाल (19), एमडी इस्लाम (33) और हसीना खातून (30) के रूप में हुई है। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इसका नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को जिले में नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles