Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर अज्ञात महिला का मिला शव:भीख मांगकर करती थी जीवन यापन, बीमारी के कारण मौत की आशंका


किशनगंज शहर के रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शुक्रवार को एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिला। शव प्लेटफॉर्म के पोल संख्या दो के समीप पड़ा मिला। मृत महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह महिला पिछले कई दिनों से रेलवे स्टेशन परिसर में रहकर भीख मांगकर अपना जीवन यापन कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और उसने खाना-पीना भी लगभग बंद कर दिया था। लोगों ने आशंका जताई है कि बीमारी के कारण ही उसकी मौत हुई होगी। शव की पहचान में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को पहचान के लिए अगले 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया है। रेल थाना पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्टेशन परिसर और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles