Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज से 17 साल की छात्रा लापता:स्कूल-ट्यूशन के लिए निकली थी, परिजनों को नए फेसबुक आईडी और नंबर से मिले मैसेज


किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के एक वार्ड से 17 साल की नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह 16 सितंबर की सुबह घर से स्कूल और ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने स्कूल और ट्यूशन में जानकारी ली तो पता चला कि वह उस दिन वहां पहुंची ही नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर नाबालिग के भाई ने 17 सितंबर को सदर थाने में आवेदन देकर FIR दर्ज कराई। स्कूल और ट्यूशन नहीं पहुंची नाबालिग FIR के अनुसार, नाबालिग रोज की तरह घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। स्कूल और ट्यूशन में पता करने पर दोनों जगह उसकी मौजूदगी नहीं मिली। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। नई फेसबुक आईडी से मिले मैसेज और वीडियो FIR में बताया गया है कि लापता होने के अगले दिन 17 सितंबर की रात परिजनों को नाबालिग के नाम से बनाई गई एक नई फेसबुक आईडी से मैसेज और वीडियो मिले। इनमें नाबालिग के बाहर होने और उसे नहीं खोजने की बात कही गई थी। नई आईडी से मैसेज आने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। नए मोबाइल नंबर से फिर आया मैसेज इसके बाद गुरुवार को एक नए मोबाइल नंबर से भी परिजनों को मैसेज मिला। लगातार अलग-अलग माध्यमों से संदेश आने के बाद परिजनों ने आशंका जताई कि नाबालिग को किसी ने बहला-फुसलाकर या डराकर अपने साथ रखा हो सकता है। पुलिस हर एंगल से कर रही जांच परिजनों की शिकायत पर किशनगंज सदर थाने में FIR दर्ज कर पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस फेसबुक आईडी, मैसेज, वीडियो और नए मोबाइल नंबर से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि परिजन के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है। नाबालिग की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles