Tuesday, October 20, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कुएं और डैम में डूबने से दो की मौत:पलामू में खेत में सिंचाई करने गए किसान की कुएं में मिली लाश, बुजुर्ग का डैम से शव बरामद


पलामू के हुसैनाबाद थाना इलाके में डूबने से दो लोगों की जान चली गई। दोनों घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं। मृतकों में एक किसान और एक बुजुर्ग शामिल हैं। पतरा कला गांव के 35 साल के किसान अंबेडकर कुमार पासवान रविवार को खेत में सब्जियों की सिंचाई करने गए थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। पैर फिसलने की आशंका सोमवार शाम गांव की एक महिला ने कुएं में उनका शव देखा। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि पानी भरते समय उनका पैर फिसल गया था। दूसरी घटना में, बेल बिगहा पंचायत के नावाडीह गांव के 65 साल के एक बुजुर्ग की ठेंगो गांव के पास कररबार नदी के डैम में डूबने से मौत हो गई। सोमवार शाम हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles