Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कुएं से पिता, पुत्र और पुत्री की लाश मिली:हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच शुरू, 10 साल पहले थी हुई पहली पत्नी की मौत


जामताड़ा में शनिवार को एक कुएं से पिता और उसके बेटा-बेटी का शव बरामद किया गया। घटना बागडेहरी थाना क्षेत्र की है। घटनास्थल से मिले आधार कार्ड से मृतकों की पहचान हुई। यह सुसाइड है या फिर हत्या, पुलिस दोनों की बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतकों की पहचान लक्ष्मण मुर्मू (35), उनके पुत्र सुरेश मुर्मू और पुत्री बोनी मुर्मू के रूप में हुई है। तीनों वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कैरबानी गांव, लोकपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे, जबकि मूल रूप से राजनगर के मुर्गा थल गांव के रहने वाले थे। तीनों का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया। लक्ष्मण मुर्मू की दो शादियां हुई थीं। लगभग 10 वर्ष पहले उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि उनकी दूसरी पत्नी मानसिक रूप से बीमार हैं। थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों की पहचान की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें हत्या और आत्महत्या दोनों की संभावनाओं पर गौर किया जा रहा है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की छानबीन जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles