Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कुडू, रांची, डाल्टनगंज जाने वाली सड़क जर्जर, चलना मुश्किल, जिम्मेदार मौन


नेशनल हाईवे 39 स्थित कुडू रांची डाल्टनगंज जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी है, इससे क्षेत्रवासियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। मुख्य हाइवे से रोजाना सैकड़ों भारी वाहन, यात्री वाहन, कार सवार लोग, यूपी, एमपी, बिहार, छत्तीसगढ़, रांची, कुडू, लोहरदगा, गुमला, डाल्टनगंज, चतरा अन्य जगहों सड़क जाती है। यह मार्ग काफी जीर्ण-शीर्ण हो चुका है, जगह-जगह से पिच गायब है। गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं बोल्डर पत्थर फैला हुआ है। पैदल तो दूर बाइक से चलना मुश्किल हो गया है,वर्षा के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों तालाब में तब्दील हो चुका है, दर्जनों दो,तीन फिट का गड्ढा बन चुका है इस पथ से मोटरसाइकल साइकिल सवार तो अक्सर अनियंत्रित होकर गिरते पड़ते रहते हैं, वही भारी वाहनों, छोटे वाहन गड्ढे में समा दुर्घटना का शिकार हो रहे है। वही सड़को पर नाली का गंदा पानी भी बह रहा है, बदबूदार पानी के दुर्गंध से राहगीरों को चलाना मुश्किल होता है। सबसे बड़ी समस्या तो इस मार्ग पर छात्रों को होती है,यहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं, उन लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है,गंदे बदबूदार पानी के दुर्गंध और वाहनों के चक्के के छिटे से स्कूल ड्रेस गंदे हो जाते है। मामले पर राहुल, रोहित, आदर्श, संजय, आलोक, प्रभात, विजय, जलाल, कलीम, अब्दुल, गफ्फार सहित दर्जनों लोगों ने बताया एनएचआई अधिकारियों की लापरवाही और जिले के माननीय सड़क की जर्जर स्थिति देख मौन रहते है। पिछले दिनों झारखंड के राज्यपाल के कुड़ू में कार्यक्रम पर सड़क का मरम्मत के नाम पर मिट्टी व पत्थर डालकर खानापूर्ति किया गया था। लोगों ने बताया सड़क मरम्मत को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कहा गया परंतु किसी ने हम लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया, इससे यह समस्या दिन प्रतिदिन काफी जटिल होती जा रही है। मामले पर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा जैसे पानी रुकेगा सड़क की मरम्मती कराई जाएगी। एनएचआई कर्मियों को सड़क मरम्मती निर्देश दिया गया है, समस्या का समाधान जल्द होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles