Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

केंद्रीय बलों की तैनाती पर सलीम का हमला, सत्ता परिवर्तन की कोशिश का आरोप

केंद्रीय बलों की तैनाती पर सलीम का हमला, सत्ता परिवर्तन की कोशिश का आरोप

Bengal Election: कोलकाता. राज्य में भारी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर माकपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि बख्तरबंद गाड़ियों और हथियारबंद जवानों की मौजूदगी में लोकतंत्र बहाल करने के बजाय सत्ता परिवर्तन की कोशिश की जा रही है.

कश्मीर जैसी स्थिति का आरोप

माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि जिस तरह कश्मीर में बख्तरबंद गाड़ियां और सुरक्षाबल तैनात रहते हैं, उसी तरह का माहौल पश्चिम बंगाल में भी बनाया जा रहा है. उनके अनुसार, इससे निष्पक्ष चुनाव के बजाय भय का वातावरण बन रहा है. कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम के दौरान सलीम ने अंतरराष्ट्रीय उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि जैसे इराक में लोकतंत्र के नाम पर हस्तक्षेप हुआ, उसी तरह यहां भी केंद्रीय बलों की तैनाती के जरिये स्थिति प्रभावित करने की कोशिश हो रही है.

एसआइआर प्रक्रिया पर सवाल

मोहम्मद सलीम ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीइसी) ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस मतदाता सूची के आधार पर चुनाव हो रहा है, वह पक्षपातपूर्ण है. उन्होंने दावा किया कि एसआइआर प्रक्रिया बिना पर्याप्त योजना के शुरू की गयी, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डर का माहौल बनने का आरोप

माकपा नेता ने कहा कि केवल केंद्रीय बलों की तैनाती से चुनाव निष्पक्ष नहीं हो सकता, बल्कि इससे आम जनता में डर का माहौल बनता है. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि राज्य में पहले भी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठते रहे हैं.

Also Read: बंगाल में यूनिवर्सिटी शिक्षकों को करनी होगी चुनाव ड्यूटी, कलकत्ता हाई कोर्ट ने खारिज की अपील

The post केंद्रीय बलों की तैनाती पर सलीम का हमला, सत्ता परिवर्तन की कोशिश का आरोप appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles