Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

केदला खदान में करंट से ठेका मजदूर की मौत:दूसरा गंभीर घायल, परिजन मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े


रामगढ़ जिले के घाटों थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल की केदला अंडरग्राउंड खदान में बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से एक ठेका मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय राजू महतो (पुत्र स्व. चुरामन महतो) के रूप में हुई है। वहीं घायल मजदूर 21 वर्षीय मुकेश कुमार महतो (पुत्र शिव नारायण महतो) हैं। यह हादसा केदला भूगर्भ परियोजना के तीन नंबर माइंस के पास ट्रांसफार्मर के समीप हुआ, जहां दोनों मजदूर मेंटेनेंस कार्य में लगे हुए थे। घटना के बाद खदान परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल का गंभीर हालत में इलाज हादसे के तुरंत बाद दोनों मजदूरों को घाटों के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजू महतो को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार महतो को बेहतर इलाज के लिए रांची रोड स्थित पाली डॉग अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण खदान का गेट जाम कर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी नहीं दी जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सुरक्षा मानकों पर सवाल बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर ठेकेदार विपिन शर्मा के अधीन कार्यरत थे। पिछले कुछ दिनों से वहां मेंटेनेंस का काम चल रहा था। यह बिजली लाइन परियोजना की एलसीएच कॉलोनी में जाती है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर ट्रांसफार्मर के पास इस तरह करंट कैसे पहुंचा। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए सीसीएल के सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब आठ महीने पहले भी इसी स्थान पर इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें एक मजदूर की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसके बावजूद सुरक्षा में सुधार नहीं किया गया। लोगों ने जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles