Thursday, September 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर के मोहनिया पावर हाउस में घुसा बाढ़ का पानी:बिजली आपूर्ति ठप होने का खतरा; गांवों में भी भरा पानी


कैमूर के मोहनिया क्षेत्र में लगातार बारिश और डैम के फाटक खुलने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण पानी आसपास के रिहायशी इलाकों और गांवों में घुस गया है। इस बाढ़ का असर बिजली व्यवस्था पर भी दिख रहा है। मोहनिया स्थित पावर हाउस परिसर में बाढ़ का पानी घुस जाने से क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप होने का खतरा पैदा हो गया है। फिलहाल, पावर हाउस से पानी निकालने के लिए पंप सेट लगाए गए हैं। पावर हाउस की स्थिति पर जताई चिंता स्थानीय ग्रामीण सोनू कुमार ने पावर हाउस की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि नदी का बाढ़ का पानी सीधे पावर हाउस में आ गया है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बिजली की सप्लाई कभी भी पूरी तरह बंद हो सकती है। हालांकि, तीन पंपिंग मोटरों से पानी निकालने का काम लगातार जारी है, लेकिन तेज बहाव के कारण संकट बना हुआ है। वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने कहा कि डैम से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों और गांवों के घरों में पानी भर गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तैयारी से राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है। सहायता पहुंचाने के लिए आई SDRF एसडीएम ने बताया कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने और सहायता पहुंचाने के लिए SDRF (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया है। यह टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर काम संभालेगी। इसके अलावा, पावर हाउस से पानी निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। जब तक जलस्तर नीचे नहीं आता, तब तक बिजली सप्लाई चालू करना मुश्किल होगा। जलस्तर में गिरावट तभी आने की उम्मीद है, जब डैम के फाटक बंद होंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles