Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में एलपीजी आपूर्ति सामान्य:19 एजेंसियां कर रहीं वितरण, कंट्रोल रूम सक्रिय; कालाबाजारी पर कार्रवाई


कैमूर में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था सामान्य है। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है और आपूर्ति श्रृंखला पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिले में एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल की कुल 19 एजेंसियां सक्रिय हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 9 अप्रैल तक जिले में 6090 सिलेंडर उपलब्ध थे, जिनमें से 3185 वितरित किए जा चुके हैं। लंबित 20,998 बुकिंग को अगले दो से तीन दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। उपभोक्ताओं की सहायता के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम (दूरभाष: 06189-222080) स्थापित किया गया है। अब तक प्राप्त 493 शिकायतों में से 419 का त्वरित निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में 235 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और गैस एजेंसियों की सघन जांच की गई है। इस अभियान के तहत रामपुर प्रखंड में अवैध गैस कारोबार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर 09 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के अंतराल पर ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर डिलीवरी दी जा रही है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या के लिए सीधे नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles