Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में छात्रा से चेन स्नैचिंग:एग्जाम देकर लौट रही थी, पुलिस पर उठे सवाल


कैमूर के मोहनिया में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक छात्रा से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। मोहनिया स्टेशन मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने भभुआ निवासी प्रियंका कुमारी के गले से सोने की चेन छीन ली। प्रियंका अपनी सहेली के साथ वाराणसी से बीएड की परीक्षा देकर बस से मोहनिया पहुंची थीं। पीड़िता प्रियंका कुमारी ने बताया कि कुदरा की तरफ से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी करीब 10 ग्राम वजनी सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। प्रियंका ने इस संबंध में मोहनिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वारदात से आम लोगों में दहशत का माहौल व्यस्ततम इलाके में दोपहर के समय हुई इस वारदात से आम लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की गश्त नदारद है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उनका आरोप है कि पुलिस केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है। मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चेन स्नैचिंग का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles