कैमूर जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष पहल की है। इसके तहत जिले भर में 10 जून से विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाना और लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करना है। यह परियोजना भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित है। यूडीआईडी कार्ड केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए एकमात्र मान्य दस्तावेज है। जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार, कैमूर जिले में कुल 32,533 दिव्यांगजन हैं। बीते 20 जनवरी तक पोर्टल पर 18,920 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 16,373 लोगों को कार्ड जारी किए जा चुके हैं। वर्तमान में 3,675 आवेदन लंबित हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविरों के आयोजन की डेट इन्हीं लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविरों का आयोजन निम्नलिखित तिथियों को होगा। 10 जून: भभुआ, 11 जून: भगवानपुर,12 जून: चैनपुर,15 जून: चांद,17 जून: रामपुर,22 जून: अधौरा,24 जून: मोहनियां,25 जून: दुर्गावती,1 जुलाई: कुदरा,2 जुलाई: रामगढ़ और 6 जुलाई: नुवांव। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचकर इन शिविरों का लाभ उठाएं। यह पहल जिले के दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से दिलाने में सहायक होगी।
कैमूर में दिव्यांगों के लिए UDID कार्ड कैंप:10 जून से लगेंगे विशेष शिविर, लंबित आवेदनों को निपटाया जाएगा