Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में पशु तस्करों ने गौ रक्षकों को पीटा:3 घायल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप; हिंदू संगठनों ने शिकायत की


कैमूर के परासिया में पशु तस्करों का विरोध करने पर तीन गौ रक्षकों पर हमला हुआ। रविवार को हुई इस घटना में भभुआ थाना क्षेत्र के भरीगावां गांव निवासी सोनू पटेल, नीतीश पटेल और विकास पटेल घायल हो गए। घायलों ने बताया कि वे भरीगावां गांव से पशुओं को ट्रक पर लादकर भाग रहे तस्करों का पीछा कर रहे थे। परासिया भाजपा कार्यालय के पास 4-5 बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। घटना के दौरान डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई थी घायल युवकों ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया। घटना के बाद घायल युवक भभुआ थाना पहुंचे और पुलिस की कथित लापरवाही पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के प्रमुख उत्तम पटेल और विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अमित ट्विंकल भी थाने में मौजूद थे। उन्होंने प्रशासन से तस्करों की तत्काल गिरफ्तारी और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles