Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोकर के खोरहाटोली से 18 महीने की बच्ची लापता, अपहरण का केस दर्ज


कोकर के खोरहाटोली रोड नंबर एक से शनिवार शाम 18 महीने की बच्ची लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का सुराग नहीं मिला तो पिता मनीष पांडे ने सदर थाने में लिखित शिकायत की। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने बच्ची के अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्चा चोरी के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। देर रात तक बच्ची का कोई पता नहीं चला था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है, जिससे पता चल सके कि वहां कोई बाहरी व्यक्ति तो नहीं आया था। मूल रूप से कोडरमा निवासी आईटी कंपनी में कार्यरत मनीष पांडे ने बताया कि उनकी बेटी अदिति पांडे शाम में अपनी चार साल की बड़ी बहन के साथ पड़ोस के घर में खेल रही थी। शाम करीब 4:30 बजे बड़ी बेटी घर आई तो उसके साथ अदिति नहीं थी। इसके बाद लोगों ने ढूंढ़ना शुरू किया। लोगों ने कुछ ही दूर स्थित खुले नाले में भी झाड़ियों में बच्ची को ढूंढ़ा। लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles