Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा का पंचखेरो जलाशय लबालब, पानी का तेज ओवरफ्लो:लोग जान जोखिम में डाल नहा रहे, मछली पकड़ रहे; पुलिस करेगी कार्रवाई


कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड में पंचखेरो जलाशय मानसूनी बारिश से लबालब भर गया है। पिछले चार दिनों से जलाशय से पानी का तेज ओवरफ्लो हो रहा है। केनाल से गिरती पानी की तेज धार एक प्राकृतिक झरने जैसा दिख रही है। इसे देखने और सेल्फी लेने के लिए आसपास के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि, कुछ युवक बिना सुरक्षा के पानी के बहाव में मस्ती कर रहे हैं। वे डैम के निकासी वाले स्थान से स्केटिंग कर रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा है। एसडीपीओ प्रमोद केशरी ने जांच की बात कही है और चेतावनी दी है कि नजदीक जाने वालों पर कार्रवाई होगी। मछलियां बड़े पैमाने पर बहकर बाहर निकल रही एक तरफ यह नजारा लोगों को आकर्षित कर रहा है, वहीं मत्स्य पालकों के लिए चिंता का कारण है। ओवरफ्लो के कारण जलाशय की मछलियां बड़े पैमाने पर बहकर बाहर निकल रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। दूसरी ओर, बहती मछलियों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों में भारी होड़ मची हुई है। लोग जान जोखिम में डालकर केनाल के मुहाने और निचले हिस्सों में बड़े-बड़े जाल लगाकर मछलियों का शिकार कर रहे हैं। प्रशासन और मत्स्य विभाग को इस नुकसान को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles