कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के बलिमहरी गांव में कथित धर्म परिवर्तन को लेकर आयोजित एक प्रार्थना सभा पर शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि गांव के एक परिवार के कई सदस्यों के धर्म परिवर्तन की चर्चा के बीच उनके घर में यह प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सतगावां अंचलाधिकारी केशव प्रसाद चौधरी और थाना प्रभारी बबलू सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। हिरासत में ली गई महिलाओं को थाना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस प्रार्थना सभा के उद्देश्य और धर्म परिवर्तन के आरोपों की सच्चाई का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र के कोठियार, गांगडीह, गलवाती, बलिमहरी, सिहास सहित दर्जनों गांवों में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप सामने आते रहे हैं। इस तरह के मामले सामने आने पर हिंदू धर्मावलंबियों ने गहन जांच और गरीब परिवारों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
कोडरमा के बलिमहरी में कथित धर्म परिवर्तन का मामला:प्रार्थना सभा की सूचना पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को लिया हिरासत में