Tuesday, August 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा घाटी में इथेनॉल टैंकर पलटा:रांची-पटना मुख्य मार्ग पर परिचालन बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें; टैंकर चालक फरार


कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच 20) पर स्थित कोडरमा घाटी में शुक्रवार को इथेनॉल से लदा एक टैंकर पलट गया। इस घटना से सड़क पर परिचालन बाधित हो गया। टैंकर में इथेनॉल होने के कारण उसका रिसाव शुरू हो गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घाटी के दोनों ओर वाहनों का परिचालन रोक दिया। कोडरमा पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने पानी का छिड़काव कर टैंकर से हो रहे रिसाव को काफी हद तक नियंत्रित किया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कोडरमा घाटी के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई बारात की गाड़ियां भी घंटों जाम में फंसी रहीं मालवाहक वाहनों के साथ-साथ कई यात्री बसें और निजी वाहन भी जाम में फंस गए। शादी-विवाह के सीजन के कारण झारखंड से बिहार जाने वाली कई बारात की गाड़ियां भी घंटों जाम में फंसी रहीं। कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ इथेनॉल लदा होने के कारण यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहनों का परिचालन रोका गया था। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियाती कदम अभी भी बरते जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि टैंकर चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। टैंकर को जल्द से जल्द हटाकर आवागमन को पूरी तरह से बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles