Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा पुलिस पहुंची तो भड़की नाबालिग:पुलिस वालों पर ही चाकू चलाया, प्रेमी को गिरफ्तार करने पहुंची टीम, आरोपी युवक फरार


कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी गांव में सोमवार देर रात एक नाबालिग लड़की ने पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस जयनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग को बरामद करने और उसे भगाकर शादी करने वाले युवक राहुल दास को गिरफ्तार करने पहुंची थी। जानकारी के अनुसार, नाबालिग 6 जुलाई को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जिसके बाद उसके पिता ने जयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि राहुल दास उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस तभी से दोनों की तलाश में जुटी थी। सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग और उसका प्रेमी गरागड़गी गांव में अपने घर आए हुए हैं। सूचना मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ युवती की मां भी मौजूद थी। पुलिस के पहुंचते ही नाबालिग लड़की ने हंगामा शुरू कर दिया। जैसे ही एक महिला पुलिसकर्मी ने घर का दरवाजा खोलकर अंदर जाने की कोशिश की, नाबालिग ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हालांकि महिला पुलिसकर्मी की सतर्कता के कारण उन्हें कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कड़ी मशक्कत के बाद काबू में आयी युवती हमले के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत कर नाबालिग युवती को काबू में किया, लेकिन इस दौरान उसने जमकर बवाल काटा और अपने प्रेमी राहुल दास को वहां से फरार होने का मौका दे दिया। युवती ने पुलिस को धमकी भी दी कि अगर उसके प्रेमी को कुछ हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगी। पुलिस ने युवती के पास से चाकू बरामद कर उसे देर रात ही कोडरमा सखी सेंटर भेज दिया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी राहुल दास की तलाश में छापेमारी कर रही है। पहले भी प्रेमी के साथ भागी है युवती बताया जाता है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी करीब दो वर्ष पूर्व नाबालिग राहुल दास के साथ फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने धनबाद से बरामद कर उसके पिता को सौंपा था। उस समय युवक को नाबालिग को भगाने के आरोप में जेल जाना पड़ा था। हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने नाबालिग से विवाह कर लिया था। नाबालिग फिलहाल अपने पिता के साथ जयनगर प्रखंड के एक गांव में रहती है, जबकि उसकी मां तिलैया थाना क्षेत्र में अलग रहती हैं। वहीं उसकी बड़ी बहन ने एक वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles