Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में एक ही जगह हुए दो सड़क हादसे:बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, कार में बैठे लोग बाल-बाल बचे; पुलिस जांच में जुटी


कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक ही जगह पर दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन हादसों में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। पहली घटना शुक्रवार दोपहर कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग पर चंद्रोडीह के पास हुई। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार में सवार सभी लोगों को हल्की चोटें आईं। तीखे मोड़ पर कार बेकाबू हो गई जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग कोडरमा से जयनगर जा रहे थे। चंद्रोडीह से कुछ दूरी आगे एक तीखे मोड़ पर कार बेकाबू हो गई। कार डिवाइडर से टकराकर एक खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। कार के खाई में गिरते ही वहां से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने नीचे जाकर कार को गड्ढे से बाहर निकाला। इसके बाद कार सवार अपनी गाड़ी लेकर घर चले गए। स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी वहीं, दूसरी घटना देर शाम चंद्रोडीह के पास ही हुई। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिली है कि एक स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। घायल का इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles