Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में घर में घुसकर चोरी:महिला की मौजूदगी में लाखों के जेवरात और नगदी लेकर चोर फरार


कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल टैक्स के पास एक महिला के किराए के मकान से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी हो गई। यह घटना तब हुई, जब महिला घर में ही मौजूद थी। चोरों ने डेढ़ लाख रुपए से अधिक का सामान चुराया। पीड़िता पूजा कुमारी, जो बालमुकुंद कुमार की पत्नी हैं, ने बताया कि वे उक्त मकान में किराए पर रहती हैं। मंगलवार शाम को वह एक तिलक समारोह में शामिल होने गांव गई थीं और बुधवार सुबह कोडरमा स्थित अपने मकान लौटीं। वापस आने के बाद, पूजा कुमारी ने अपने सारे जेवरात एक बैग में डालकर कमरे में खूंटी पर टांग दिए और स्नान करने चली गईं। स्नान के बाद, वह अपने छोटे बेटे को स्कूल से लेने के लिए घर से बाहर सड़क पर आईं और उसे लेकर वापस कमरे में चली गईं। शाम करीब 6 बजे जब वह उस बैग को अलमारी में रखने गईं, तो देखा कि बैग खूंटी से गायब था। उन्होंने अपने बगल के कमरे में रह रहे भाई और भाभी से पूछताछ की, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बच्चों से भी पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पूजा कुमारी ने तुरंत कोडरमा पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए। पीड़िता ने बताया कि बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवरात, जिनमें मंगलसूत्र, कान की बाली और सोने के कंगन शामिल थे, रखे हुए थे। साथ ही पर्स में 2000 रुपये नगद भी थे। पड़ोसियों से बात करने पर पता चला कि उनके घर के ठीक पीछे रहने वाले अनिल सिंह के मकान में भी चोरों ने धावा बोला था। यह घटना कोडरमा थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को दर्शाती है। अनिल सिंह की भाभी ने बताया कि बुधवार दोपहर वे अपने कमरे में सोई हुई थीं। इसी बीच अचानक से कुछ आवाज़ सुनकर वे उठीं और मुख्य दरवाजे के पास पहुंची तो देखा कि वहां एक महिला करीब 10-12 साल की एक बच्ची के साथ उनके दरवाजे पर खड़ी थी। इनको देखते ही वे भाग गईं। इधर उन्होंने देखा कि उनके देवर का कमरा खुला हुआ था और उक्त कमरे के अलमारी का ड्रॉवर खुला था, जिसमें रखा 1 हजार रुपया गायब था। उन्होंने बताया कि अगर उनकी नींद नहीं खुलती तो और भी समान व नगद पैसों की चोरी हो सकती थी।

इन दोनों घरों में हुई चोरी की घटना को लेकर लोगों को आशंका है कि उक्त महिला और बच्ची द्वारा ही घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं मोहल्ले के कई लोगों ने उक्त महिला और बच्चों को मोहल्ले में घूमते हुए देखने की बात कही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles