![]()
कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कन्द्रपडीह गांव में बुधवार सुबह एक ऑटो चालक की दीवार गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय अशोक रजक उर्फ चंगना, पिता स्वर्गीय बनवारी रजक के रूप में हुई है। अशोक रजक बुधवार सुबह अपने घर की लगभग 8 फीट ऊंची दीवार में कील ठोक रहे थे। दीवार के ठीक दूसरी ओर एक गहरा गड्ढा था। कील ठोकने के दौरान दीवार हिलने लगी और गड्ढे की ओर गिरने लगी। पहले दीवार का आधा हिस्सा गड्ढे में गिरा। इसी दौरान अशोक का संतुलन बिगड़ गया और वह भी दीवार के साथ गड्ढे में जा गिरे। इससे पहले कि वह संभल पाते, दीवार का बचा हुआ आधा हिस्सा भी उनके ऊपर गिर गया। अशोक मलबे के नीचे दब गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हुए। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर अशोक को गड्ढे से बाहर निकाला। तत्काल उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, अशोक अपने घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस घटना के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को सहायता प्रदान करने की अपील की है।

![IPL 2026 [WATCH]: KL Rahul’s lightening stumping sends Urvil Patel packing in DC vs CSK showdown](https://crickettimes.com/wp-content/uploads/2026/05/KL-Rahuls-lightening-stumping-sends-Urvil-Patel-packing-in-DC-vs-CSK-showdown.webp)