Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में दुर्गा पूजा से पहले 7 दिन बिजली कटौती:मेंटेनेंस के लिए सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ब्लैक आउट, अलग-अलग क्षेत्रों में कटेगी बिजली


कोडरमा के झुमरीतिलैया में दुर्गा पूजा से पहले बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 2 अक्टूबर से एक हफ्ते तक शहर के वार्डों में बिजली पर असर पड़ेगा, क्योंकि विभाग मेंटेनेंस कर रहा है। कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार सिंह ने बताया, हर साल पूजा से पहले शहरी बिजली व्यवस्था ठीक होती है। इस बार क्षतिग्रस्त तार, पोल, ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे, नंगे तारों की केबलिंग होगी। यह काम 2 से 9 अक्टूबर तक होगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शहर में बिजली बंद रहेगी। मकसद पूजा पंडाल घूमने वालों को नुकसान से बचाना है। गौशाला और साईं फीडर से जुड़े इलाकों में अलग-अलग दिन बिजली कटेगी। गौशाला फीडर क्षेत्रों में 2, 4, 6 और 8 अक्टूबर को बिजली बंद रहेगी। साईं फीडर इलाकों में 3, 5, 7 और 9 अक्टूबर को सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं व आम नागरिकों से अपील की है कि बिजली बाधित होने वाले दिनों में वह अपने सभी कार्य को बिजली बहाल होने के अनुरूप पूरा कर लें। वहीं, उन्होंने इस दौरान लोगों से संयम बरतने की भी अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles