Thursday, September 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में पिता ही कर रहा था बेटी से रेप:मां घर पर नहीं थी मौजूद, बेटी को अकेले पा बनाया शिकार, भेजा गया जेल


कोडरमा में एक पिता पर अपनी बेटी से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पीड़िता की मां ने अपने पति अरविंद बरनवाल के खिलाफ कोडरमा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, घटना 31 अगस्त की दोपहर की है। उस समय पीड़िता की मां काम पर गई हुई थी। घर में उसकी बेटी व पति अरविंद बरनवाल अकेले थे। आरोप है कि इसी दौरान अरविंद ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। उसने किसी को भी घटना के बारे में बताने से मना किया। अगले दिन मां ने बेटी को डरा-सहमा देखा तो कारण पूछा। इसके बाद बेटी ने मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। मायके वालों को बुलाकर थाने पहुंची मां बेटी से घटना की जानकारी मिलने के बाद मां ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी। उन्हें जल्द कोडरमा आने को कहा। 2 सितंबर को मायके वाले कोडरमा पहुंचे। इसके बाद पीड़िता की मां उनके साथ कोडरमा थाना पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मां ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सजा दिलाने की मांग की। शिकायत में घटना के साथ परिवार की पूर्व की घटना का भी उल्लेख किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवेदन के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। दो साल पहले भी किया था दुष्कर्म का प्रयास परिजनों के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले भी आरोपी पिता ने घर में अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उस समय पीड़िता की मां मौके पर पहुंच गई थी और उसने अपनी बेटी को बचा लिया था। बताया गया कि उस घटना को लेकर भी मां ने थाने में शिकायत की थी। इसके बाद अरविंद ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी। अब दो वर्ष बाद फिर इसी तरह का आरोप सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है। नानी के घर थी पीड़िता, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल परिजनों के अनुसार, पीड़िता का हाल ही में अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए वह अपनी नानी के घर गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके पिता ने उसे जोर देकर कोडरमा बुलाया और मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले को लेकर कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर अरविंद बरनवाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles