Wednesday, August 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में बंद घर से जेवर-नगदी चोरी:दो दिन में तीसरी घटना, गिरिडीह गया था परिवार; ढाई लाख रुपए की संपत्ति ले गए चोर


कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्णानगर स्थित एक बंद मकान से बीती रात चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी चुरा लिए। गृह स्वामी विकास सिंह की पत्नी कंचन कुमारी ने इस घटना की जानकारी दी है। कंचन कुमारी ने बताया कि वे मूल रूप से गिरिडीह जिले के जमडीहा के रहने वाले हैं। नौ दिन पहले उनके चाचा ससुर का निधन हो जाने के कारण परिवार गिरिडीह गया हुआ था। हालांकि, इस दौरान कंचन और उनकी मां, जो कोडरमा में ही रहती हैं, लगातार घर की निगरानी कर रही थीं। बुधवार सुबह जब उनकी मां एक बार फिर घर देखने आईं, तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला खुला पाया। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत कंचन कुमारी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर कंचन अपने पति के साथ कोडरमा पहुंचीं और घर का हाल देखकर हैरान रह गईं। एक-एक जोड़ी पायल भी ले गए कंचन कुमारी के अनुसार, चोरों ने उनके सोने के झुमके, लॉकेट, पति की सोने की अंगूठी और उनकी तथा उनकी बेटी की एक-एक जोड़ी पायल चुरा ली हैं। इसके अतिरिक्त, घर में रखे 5 हजार रुपए नकद भी गायब पाए गए। चोरी हुए जेवरात की कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना कोडरमा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि सदर थाना क्षेत्र में बीते दो दिनों में चोरी की यह तीसरी घटना है। चोरों द्वारा इस प्रकार से बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने से आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और वह प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोग कोडरमा पुलिस से मांग कर रहे हैं कि उनके द्वारा इन क्षेत्रों में रात्रि गश्ती बढ़ाई जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles