Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में बस ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर:हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल; साली के घर जाते वक्त हुआ हादसा


कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-कोवार मुख्य मार्ग पर गरचांच के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के लरियाटांड निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद निजामुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। उनकी पत्नी 38 वर्षीय महरूम निशा घायल हुई हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी लारियाडीह डोरंडा से अपनी बाइक पर सवार होकर जयनगर के गरचांच स्थित पत्नी की छोटी बहन के घर जा रहे थे। रिश्तेदार के घर के पास सड़क पार करते समय गिरिडीह से कोडरमा आ रही राधा ट्रेवल्स नामक बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से निजामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी पत्नी को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद योगियाटील्हा पंचायत के मुखिया इरफान अंसारी ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एक ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण उन्हें एम्बुलेंस से सदर अस्पताल कोडरमा रेफर किया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने निजामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। उनकी घायल पत्नी का इलाज अभी जारी है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने बस के टायरों की हवा निकाल दी। ग्रामीणों द्वारा बस को और अधिक क्षति पहुंचाने से पहले जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया। बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य तक भेजा गया। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने कोडरमा-कोवार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिसे जयनगर थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles