Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में मध्यान भोजन खाने से बच्चे बीमार:48 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, पेट दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती; फूड पॉइजनिंग की आशंका


कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड में मध्यान भोजन खाने के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जामु के हरिजन टोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में यह घटना हुई। पेट दर्द होने के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को स्कूल में 62 बच्चे मौजूद थे। उनके लिए चावल, दाल और आलू सोयाबीन की सब्जी बनी थी। 48 बच्चों ने यह खाना खाया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को अचानक पेट दर्द होने लगा। वे बेचैन होकर जमीन पर लोटने लगे। स्कूल प्रबंधन और ग्रामीण तुरंत बच्चों को मरकच्चो के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इलाज के बाद बच्चों की हालत अब सामान्य है। जिला शिक्षा अधीक्षक, अंचल अधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles