Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर में 68 सफाईकर्मियों का 'हेल्थ चेकअप':नगर परिषद ने 'सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर' लगाया, मुफ्त दवाएं भी दीं


बक्सर नगर परिषद की ओर से सोमवार को ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ आयोजित किया गया। शिविर में नगर परिषद के 68 सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद की चेयरमैन कमरुन निशा ने की। उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद और नगर परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे। बीपी-शुगर से लेकर आंख और दांतों की जांच स्वास्थ्य टीम ने सफाईकर्मियों की बीपी, शुगर, खून, आंख और दांतों की जांच की। जांच के बाद जरूरत के अनुसार सफाईकर्मियों को मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान सफाईकर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई। सुरक्षा किट के साथ बीमा की भी तैयारी चेयरमैन कमरुन निशा ने कहा कि नगर परिषद सफाईकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। काम के दौरान उन्हें दस्ताने, मास्क, जूते और सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में सफाईकर्मियों के लिए बीमा और अन्य कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। हर तीन महीने में लगेगा स्वास्थ्य शिविर नगर परिषद के अनुसार, यह आयोजन स्वच्छ भारत मिशन और सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के तहत किया गया। इसका उद्देश्य सफाईकर्मियों को संक्रमण और कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचाना है। भविष्य में हर तीन महीने पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान सभी सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र और सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने सफाईकर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। शिविर के माध्यम से सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य के साथ उनके सामाजिक योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles