Saturday, October 17, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल, अस्पताल पहुंचे सीएम शुभेंदु

Kolkata Durga Puja Stampede News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के बीच भगदड़ मच गयी. इसमें 40-50 लोगों के घायल होने की खबर है. शनिवार को महासप्तमी की शाम शहर में मूसलाधार बारिश के बीच चोरबगान सार्वजनीन दुर्गोत्सव समिति के पूजा पंडाल में अचानक भगदड़ मच गयी. इस दौरान पंडाल के भीतर और बाहर हजारों लोग मौजूद थे. हादसे में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. 11 लोगों को एसएसकेएम अस्पताल रेफर किया गया है.

मेडिकल कॉलेज पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे. उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और डॉक्टरों को निर्देश दिया कि घायलों को उचित और बेहतरीन इलाज उपलब्ध कराया जाये.

क्लब के पदाधिकारियों को थाने में बुलाने का निर्देश

भगदड़ मचने के बाद पंडाल के अंदर और बाहर की लाइटें बंद कर दी गयीं. दर्शन भी बंद कर दिये गये हैं. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूजा का आयोजन करने वाले क्लब के पदाधिकारियों को थाने में बुलाने के निर्देश दिये हैं.

40-50 लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल : सूत्र

कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सूत्रों ने बताया है कि 40-50 लोगों को यहां लाया गया है. इमर्जेंसी ऑब्जर्वेशन वार्ड में सभी घायलों का इलाज चल रहा है.

कैसे मची भगदड़?

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ‘नवपत्रिका’ स्नान के साथ महासप्तमी की शुरुआत हुई. शाम के समय उत्तर और मध्य कोलकाता में झमाझम वर्षा होने लगी. इसकी वजह से रोड जाम हो गये. बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु चोरबागान के पूजा पंडाल में जाने की कोशिश करने लगी. इसी दौरान भगदड़ मच गयी और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गये.

प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी बताया कि चोरबागान के पूजा पंडाल में दाखिल होते ही एक गोल आकार का एलिवेटेड कॉरिडोर बना है. इसी कॉरिडोर में दुर्घटना हुई.

आयोजक ने कहा- राहत एवं बचाव पर जोर

दुर्गा पूजा का आयोजन करने वाले विकास दास ने कहा है कि घटना कैसे हुई, इसके बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं है. लेकिन, वर्तमान में पूजा समिति का पूरा ध्यान राहत एवं बचाव कार्य पर केंद्रित है. घायलों को अस्पताल पहुंचाना ही प्राथमिकता है. दमकल विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है.

The post कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल, अस्पताल पहुंचे सीएम शुभेंदु appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles