Saturday, October 17, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्व राज्यसभा सांसद ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि


लोहरदगा |कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस कठिन समय में उनके तथा पूरे परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने कहा कि मां का साया सिर से उठ जाना जीवन की ऐसी पीड़ा है, जिसे शब्दों में पूरी तरह व्यक्त नहीं किया जा सकता। मां केवल परिवार का आधार नहीं होती। वह जीवन की सबसे बड़ी ताकत होती है। वह ममता का आंचल होती है। वह हर मुश्किल में हौसला देने वाली शक्ति होती है। मौके पर अधिवक्ता सचितानंद चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles