Wednesday, October 14, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता के पुलिस कमिश्नर बोले- ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की शिकायत में दम नहीं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश के आरोपों को कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने खारिज कर दिया है. बुधवार को उन्होंने कहा कि शिकायत में कोई दम या सच्चाई नहीं है. मामला मंगलवार शाम का है, जब ममता बनर्जी कालीघाट स्थित अपने आवास के पास दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने जा रही थीं.

हमला नहीं था, ममता से मिलने गयी थी महिला : कमिश्नर

पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने कहा है कि यह हमला नहीं था. पुलिस कमिश्नर के अनुसार, महिला ममता बनर्जी से मिलने गयी थी, लेकिन वहां मौजूद समर्थकों को स्थिति कुछ और लगी. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि महिला ममता बनर्जी को जानती थी और उसके पिता भी पूर्व मुख्यमंत्री को जानते थे.

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ा

कोलकाता के पुलिस आयुक्त के मुताबिक, घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया. बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. नंद ने कहा कि महिला को गिरफ्तार करने के बाद पूरा मामला समझ में आया और शिकायत में कोई सच्चाई नहीं है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में चाकू लेकर आयी महिला ने ममता बनर्जी पर की हमले की कोशिश! तृणमूल ने पूर्व सीएम की सुरक्षा पर उठाये सवाल

टीएमसी सांसद डोला सेन ने दर्ज करायी थी शिकायत

तृणमूल कांग्रेस की सांसद डोला सेन ने इस घटना की शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के अनुसार, मंगलवार शाम ममता बनर्जी अपने कालीघाट आवास के पास मिलन संघ में दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने जा रही थीं. इसी दौरान एक महिला कथित तौर पर आक्रामक अंदाज में उनकी ओर बढ़ी और चाकू से हमला करने की कोशिश की.

ममता की सुरक्षा पर जतायी थी चिंता

शिकायत में जेड-प्लस सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर चिंता जतायी गयी थी. वहीं, पुलिस आयुक्त ने हमले के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला ममता बनर्जी से मिलने गयी थी. इस तरह घटना को लेकर शिकायत में लगाये गये आरोप और पुलिस के बयान अलग-अलग हैं.

ये भी पढ़ें: हमले के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान- मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गये, आज तो मैं मर ही जाती

एक साल से ड्यूटी से गैर-हाजिर थी आरोपी महिला

पुलिस के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार महिला एक निकाय स्वयंसेवक (सिविक वॉलेंटियर) है. वह कथित तौर पर करीब एक साल से ड्यूटी से गैर-हाजिर थी. मंगलवार की रात को पुलिस ने महिला सिविल वॉलेंटियर का नाम अनुसूआ साहा (38) बताया था. उसके पिता का नाम अजीत कुमार साहा है. न्यू अलीपुर थाना क्षेत्र के एसएन रॉय रोड की रहने वाली अनुसूआ वेस्ट पोर्ट थाना में पोस्टेड है.

The post कोलकाता के पुलिस कमिश्नर बोले- ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की शिकायत में दम नहीं appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles