Wednesday, October 14, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Lakhisarai Durga Puja 2026 | New Traffic Plan From 17 October; DM-SP Visit

लखीसराय में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार को डीएम शैलेंद्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार समेत अधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा, सड़क, बिजली और ट्रैफिक व्यव

.

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश देते हुए 17 अक्टूबर से नया ट्रैफिक प्लान लागू करने को कहा।

संवेदनशील जगहों पर तैनात रहेंगे पुलिस बल

पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

पूजा पंडालों और मंदिरों के आसपास सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। महिलाओं की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस दीदी की भी तैनाती होगी।

सीसीटीवी से निगरानी, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूजा समितियों और अग्निशमन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

पूजा और विसर्जन को लेकर थानाध्यक्षों को निर्देश

एसपी प्रेरणा कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। प्रशासन की प्राथमिकता भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles