
Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के उत्तर हिस्से में स्थित चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गयी. 24 अन्य घायल हो गये. पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी ने रविवार को बताया कि मृतकों में आधे से अधिक के शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर है.
बारिश के बीच बढ़ी भीड़, पंडाल में मची भगदड़
शनिवार शाम बारिश के बीच चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भीड़ बढ़ने के कारण भगदड़ मच गयी थी. इस घटना में 19 लोगों की जान चली गयी और 24 अन्य घायल हो गये. स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आधे से अधिक मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है.
मृतकों में 13 महिलाएं और 2 बच्चे
मंत्री के मुताबिक, भगदड़ में जान गंवाने वाले 19 लोगों में 13 महिलाएं और 2 बच्चे हैं. दोनों लड़के हैं. इनकी उम्र 5 वर्ष और 13 वर्ष हैं. मृतकों में पड़ोसी राज्य बिहार के भी 2 लोग हैं.
ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ पर एक्शन में शुभेंदु अधिकारी: हाई-लेवल जांच कमेटी, 25 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
बिहार के मृतकों के शव भेजने की व्यवस्था
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बिहार के दोनों मृतकों के शव उनके गांव भेजने की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने कहा कि शवों को पुलिस की सुरक्षा के साथ वातानुकूलित शव वाहन में भेजा जायेगा.
सभी 24 घायलों की हालत स्थिर
मंत्री ने कहा कि भगदड़ में घायल हुए सभी 24 लोगों की हालत स्थिर है. घटना के बाद मृतकों के पोस्टमॉर्टम और बिहार के मृतकों के शव उनके गृह स्थान भेजने की प्रक्रिया पर ध्यान दिया जा रहा है.
The post कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में बिहार के 2 लोगों समेत 19 की मौत, आधे से अधिक शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा appeared first on Prabhat Khabar.
