Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता में नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन शादी की कोशिश

कोलकाता में नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन शादी की कोशिश

Kolkata Minor Girl Kidnapping: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लगातार दूसरे दिन किडनैपिंग (अपहरण) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सॉल्टलेक सेक्टर फाइव (Salt Lake Sector V) से आईटी कर्मी के अपहरण के ठीक एक दिन बाद, जोड़ाबागान थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण और उससे जबरन शादी की कोशिश ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया. हालांकि, कोलकाता पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से नाबालिग को हावड़ा के डोमजूड़ क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया. मुख्य आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

शादी का दबाव बनाने के लिए किया अपहरण

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक पिछले कुछ समय से नाबालिग लड़की पर शादी करने का लगातार दबाव बना रहा था. 19 जुलाई (रविवार) शाम करीब 5:00 बजे आरोपी युवक ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग को एक गाड़ी में जबरन बिठाकर वहां से फरार हो गया. काफी समय तक जब लड़की घर नहीं लौटी, तो माता-पिता ने जोड़ाबागान थाने में अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज करायी.

डोमजूड़ से बरामद हुई नाबालिग लड़की

शिकायत मिलते ही पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने शुरू कर दिये. सीसीटीवी और गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार शाम को पुलिस ने हावड़ा जिले के डोमजूड़ थाना क्षेत्र के सलप मोड़ के पास से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी को दबोच लिया.

ये भी पढ़ें: अपहरण के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन को दबोचा

आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज

लड़की की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया. नाबालिग लड़की का बयान (Statement) भी दर्ज कर लिया है. उसके बयान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87/3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है. मामले में शामिल आरोपी के अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: अपहरण के मामले में सात अरेस्ट अपहृत व्यक्ति मुक्त कराया गया

कोलकाता में किडनैपिंग का दूसरा मामला

मंगलवार को ही सॉल्टलेक सेक्टर फाइव के आरडीबी (RDB) सिनेमा के पास से अंकन साहा नामक एक आईटी कर्मी (IT Worker) को किडनैप कर लिया गया था. हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स थाने की पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक करके 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर आईटी कर्मी को नदिया से मुक्त कराया था.

ये भी पढ़ें: West Bengal News: कोलकाता से दिन-दहाड़े दो छात्रा के अपहरण का प्रयास, चार गिरफ्तार

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles