Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता से 55 लाख के जेवर चुराकर लाया गिरिडीह:जहां से की चोरी वहां था हाउस हेल्पर, पुलिस ने आरोपी के ससुराल से किए बरामद


कोलकाता के एक ठेकेदार के घर से चोरी किए गए लाखों रुपए के सोने और हीरे के आभूषण गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के कमरसाली से बरामद किए गए हैं। बरामद आभूषणों की कीमत 50 से 55 लाख रुपए से अधिक बतायी जा रही है। मामले में जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज निवासी घुपन पासवान को गिरफ्तार किया गया है। घुपन कोलकाता में ठेकेदार के घर पर कोठीबारी और खाना बनाने का काम करता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने ठेकेदार के घर से सोने और हीरे के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के बाद ससुराल में छिपा दिया था आभूषण आभूषण चोरी करने के बाद घुपन उन्हें लेकर गिरिडीह पहुंचा और पचम्बा थाना क्षेत्र के कमरसाली स्थित अपनी ससुराल में छिपाकर रख दिया। उसकी सास का नाम देवकी देवी बताया गया है। ठेकेदार के घर से आभूषण चोरी होने के बाद कोलकाता के बेनियापुकुर थाना में कांड संख्या 280/26 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को घुपन पासवान के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उसे कोलकाता से हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गयी। निशानदेही पर कमरसाली से गहने मिले पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर कोलकाता पुलिस की टीम आरोपी को साथ लेकर गिरिडीह पहुंची। यहां पचम्बा थाना पुलिस के सहयोग से कमरसाली स्थित उसकी ससुराल में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सोने और हीरे के आभूषण बरामद कर लिये। डीएसपी आरके राणा ने बताया कि बंगाल पुलिस की टीम पचम्बा थाना क्षेत्र में कार्रवाई के लिए पहुंची थी। आरोपी की निशानदेही पर उसके ससुराल से करीब 50 से 55 लाख रुपए मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण बरामद हुए हैं। बरामद आभूषणों को कोलकाता पुलिस अपने साथ ले गयी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles