Thursday, September 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोसी के उफान पर सुपौल प्रशासन की पैनी नजर: DDC ने पश्चिमी तटबंध का किया निरीक्षण, बैकअप में तैनात रहेंगी JCB और मजदूरों की टीम

Supaul DDC Kosi Embankment Inspection: नेपाल और जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के बाद कोसी नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए सुपौल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. संभावित बाढ़ और कटाव के खतरे से तटबंध के अंदर बसे लाखों लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने सीधे ग्राउंड पर मोर्चा संभाल लिया है.

गुरुवार को उप विकास आयुक्त (DDC) इंद्रवीर कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक और जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने कोसी नदी के पश्चिमी तटबंध का सघन निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने तटबंध की मजबूती, सुरक्षा व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के लिए रखी गई कटावरोधी सामग्रियों के भंडारण की जमीनी हकीकत परखी.

कटावरोधी सामग्री का लिया जायजा, चौबीसों घंटे तैयार रहेंगी JCB और भारी मशीनें

निरीक्षण के दौरान DDC इंद्रवीर कुमार ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता से कटावरोधी सामग्रियों की उपलब्धता और उनके सुरक्षित भंडारण के संबंध में बिंदुवार जानकारी ली. कार्यपालक अभियंता ने आश्वस्त करते हुए बताया कि तटबंध की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में जियो बैग, बोल्डर और अन्य कटावरोधी सामग्रियां संवेदनशील स्थलों पर पहले से स्टॉक कर रखी गई हैं.

Image

इसके अलावा, यदि नदी के अचानक उफान पर आने से कहीं भी कटाव या धसान की स्थिति पैदा होती है, तो तत्काल सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रैक्टर, जेसीबी (JCB) और अन्य भारी मशीनों को स्टैंडबाय मोड में तैनात कर दिया गया है.

संवेदनशील स्परों पर अभियंताओं की तैनाती, त्वरित रिस्पांस के लिए मजदूर भी अलर्ट

तटबंध की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पूरे पश्चिमी तटबंध की सतत निगरानी के लिए जगह-जगह जल संसाधन विभाग के अभियंताओं (इंजीनियरों) की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है.

किसी भी आपात स्थिति में बिना एक मिनट गंवाए काम शुरू करने के लिए पर्याप्त संख्या में मजदूरों के जत्थे को भी अलर्ट रखा गया है. उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में तटबंध और सुरक्षा स्परों को मजबूत करने के लिए विभाग की ओर से कई महत्वपूर्ण और ठोस निर्माण कार्य कराए गए हैं. वर्तमान में भी रखरखाव से जुड़े आवश्यक कार्य लगातार जारी हैं और वर्तमान में कोसी का पश्चिमी तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित और मजबूत स्थिति में है.

Supaul DDC Kosi Embankment Inspection: तटबंध के भीतर रह रहे लोगों से DDC की अपील: जलस्तर पर रखें पैनी नजर, तुरंत दें सूचना

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने कहा कि नदी में पानी की आवक बढ़ने की स्थिति में तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. जल संसाधन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तटबंध पर ही डटे रहने और नदी के जलस्तर के पल-पल के बदलाव पर नजर रखने का कड़ा निर्देश दिया गया है.

निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए DDC इंद्रवीर कुमार ने कहा कि बांध के अंदर रह रहे लोग भी कोसी नदी के स्वभाव और जलस्तर पर लगातार नजर रखें. यदि नदी में किसी भी तरह का असामान्य बहाव, कटाव या जलस्तर में तेजी दिखती है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या जल संसाधन विभाग को दें, ताकि समय रहते त्वरित सुरक्षात्मक कदम उठाए जा सकें.

Also Read: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 25 से 27 सितंबर तक आंधी और वज्रपात की चेतावनी, जानें क्यों बिगड़ा मौसम

Also Read: पटना में पार्षद पति पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने, बाइक से पहुंचे तीन शूटर, बेसमेंट में घुसकर मारीं पांच गोलियां

The post कोसी के उफान पर सुपौल प्रशासन की पैनी नजर: DDC ने पश्चिमी तटबंध का किया निरीक्षण, बैकअप में तैनात रहेंगी JCB और मजदूरों की टीम appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles