Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कौन हैं आरएन रवि, जो सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद बने पश्चिम बंगाल के अंतरिम राज्यपाल

कौन हैं आरएन रवि, जो सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद बने पश्चिम बंगाल के अंतरिम राज्यपाल

Who is RN Ravi: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे के बाद आरएन रवि को बृहस्पतिवार को बंगाल के राज्यपाल का प्रभार दिया गया है. अभी उन्हें अंतरिम राज्यपाल बनाया गया है. वर्तमान में वह तमिलनाडु के राज्यपाल हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया

ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में कहा है कि सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे से वह चिंतित हैं. उन्होंने आगे लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बताया है कि आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया जा रहा है. हालांकि, ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला भी बोला है.

सीबीआई और आईबी में रहे हैं आरएन रवि

आरएन रवि का तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से टकराव जगजाहिर है. राज्यपाल बनने से पहले आरएन रवि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई और आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) में थे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले एक पूर्व आईपीएस अधिकारी को अंतरिम गवर्नर का चार्ज दिये जाने को अहम माना जा रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ओएसडी ने की बंगाल के गवर्नर के इस्तीफे की पुष्टि

इससे पहले सीवी आनंद बोस के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) ने राज्यपाल के इस्तीफे की खबर की पुष्टि की. कहा- हमलोग दिल्ली में हैं. राज्यपाल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति भवन भेज दिया है. राज्यपाल के तौर पर सीवी आनंद बोस शुरू से ही राज्य के कई मुद्दों पर मुखर रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकार की कई नीतियों की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की थी.

बंगाल का गोद लिया बेटा बनना चाहते थे सीवी आनंद बोस

सीवी आनंद बोस के कार्यकाल में कई मुद्दों पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार और लोक भवन के बीच टकराव देखने को मिला था. बोस पश्चिम बंगाल का गोद लिया हुआ बेटा बनना चाहते थे. बंगाल का वोटर बनने के लिए उन्होंने फॉर्म-8 भी भरा था. ऐसे में सवाल है कि उन्होंने अचानक इस्तीफा क्यों दिया.

इसे भी पढ़ें

आरएन रवि बंगाल के नये राज्यपाल होंगे! ममता बनर्जी ने सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर जातीय चिंता

बंगाल चुनाव 2026 से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, ममता बनर्जी चिंतित

The post कौन हैं आरएन रवि, जो सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद बने पश्चिम बंगाल के अंतरिम राज्यपाल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles