Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खकुआ नदी घाट पर मिला लापता युवक का शव:किशनगंज में 24 घंटे से लापता था, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस


किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम तब सनसनी फैल गई जब खकुआ नदी घाट पर एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव की पहचान बिशनपुर हाट निवासी विक्की के रूप में हुई है, जो पिछले 24 घंटे से लापता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की है। स्थानीय लोगों ने खकुआ नदी किनारे एक शव को उतराते हुए देखा। देखते ही देखते इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बिशनपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। बिशनपुर थाना के एसआई सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है। वह बिशनपुर मार्केट का रहने वाला था। मृतक के भाई की वहीं मार्केट में हार्डवेयर की दुकान है। परिजनों के मुताबिक, विक्की शनिवार से लापता था। उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। रविवार सुबह ही परिजनों ने बिशनपुर थाने में उसके गुमशुदा होने की सूचना दी थी। एसआई सुनील कुमार ने कहा कि शव मिलने की सूचना तुरंत परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या हत्या यह पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। युवक की संदिग्ध मौत से पूरे बिशनपुर बाजार में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles