Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया पुलिस ने 2 कुख्यात अपराधी किए गिरफ्तार:25 हजार रुपए का इनामी दौलत पासवान, बेलदौर का पप्पू पासवान भी पकड़ाया


खगड़िया पुलिस ने फरार और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महेशखूंट थाना पुलिस, एसटीएफ (एसओजी) और डीआईयू टीम ने ₹25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी दौलत पासवान को गिरफ्तार किया है। वहीं, बेलदौर थाना पुलिस ने अपने टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल पप्पू पासवान को भी दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर महेशखूंट थाना, एसटीएफ (एसओजी) और डीआईयू टीम ने महेशखूंट थाना क्षेत्र के इंगलिश टोला में संयुक्त छापेमारी की। गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे दौलत पासवान (पिता: कैलू पासवान उर्फ कैलाश पासवान) को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। दौलत पासवान महेशखूंट थाना कांड संख्या 289/2022 और 100/2026 में वांछित था। उस पर हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार दौलत पासवान के खिलाफ महेशखूंट थाना में कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही प्रमुख मामलों में वर्ष 2010 और 2011 के चोरी के मामले, वर्ष 2014 का डकैती कांड, वर्ष 2020 में रंगदारी एवं हत्या के प्रयास का मामला, वर्ष 2022 का अपहरण एवं रंगदारी कांड तथा वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास से जुड़े मामले शामिल हैं। दूसरी ओर, बेलदौर थाना पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल पप्पू पासवान को गिरफ्तार किया। दोनों गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बेलदौर थाना का टॉप-10 अपराधी भी दबोचा गया इधर, बेलदौर थाना पुलिस ने भी फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रोहियामा गांव निवासी पप्पु पासवान (पिता- स्वर्गीय नागो पासवान उर्फ नागेश्वर पासवान) को गिरफ्तार किया। पप्पु पासवान का नाम बेलदौर थाना के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार वह बेलदौर थाना कांड संख्या 137/2026 में वांछित था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। हत्या समेत कई मामलों में दर्ज है नाम पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पप्पु पासवान के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट तथा बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध वर्ष 2021 में हत्या का मामला, वर्ष 2018 एवं 2020 में शराबबंदी कानून के तहत मामले तथा वर्ष 2026 में आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। इन अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका महेशखूंट में की गई कार्रवाई में थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार, एसटीएफ (SOG), डीआईयू टीम तथा सशस्त्र बल शामिल रहे।
वहीं बेलदौर में हुई गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने किया। इस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी खगड़िया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में फरार अपराधियों, इनामी बदमाशों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles