Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया में अंबेडकर जयंती पर जदयू नेताओं का कार्यक्रम:विधायक कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, बाबा साहेब के विचारों पर चर्चा, सामाजिक समानता का लिया संकल्प


खगड़िया में शहर के कचहरी रोड स्थित विधायक कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। इस समारोह की अध्यक्षता दलित युवा संग्राम मोर्चा सह जदयू नेता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने की। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसमें उपस्थित सभी जदयू नेताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य अधिवक्ता नीलम वर्मा और बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को स्वतंत्रता, समानता और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्रदान किया। बिहार को बाबा साहेब के सपनों का बिहार बताया
अपने अध्यक्षीय संबोधन में आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि वे केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार, एक क्रांति और एक चेतना थे। उन्होंने अपने ज्ञान, संघर्ष और लेखनी से जाति-पाति, छुआछूत और भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को चुनौती दी, जिससे एक समतामूलक समाज की नींव रखी गई। उन्होंने सामाजिक न्याय और समृद्ध भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। शास्त्री ने आगे कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का जीवंत प्रतीक है। उनके ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के मूलमंत्र को अपनाकर ही समाज आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकता है। शोषित वर्गों को सामाजिक मुख्यधारा में शामिल किया
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बन रहे बिहार को बाबा साहेब के सपनों का बिहार बताया, जिसमें दलित, अतिपिछड़ा, महिला सहित उपेक्षित, वंचित और शोषित वर्गों को सामाजिक मुख्यधारा में शामिल किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जदयू जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, अविनाश पासवान, वीणा पासवान, परमानंद राय, ललित चौधरी, राजेश सिंह मुखिया, बिससूत्री सदस्य फिरदोस आलम, विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र महतो, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा, ममता जायसवाल, अमरेंद्र सिंह, पार्वती देवी, पंकज चौधरी, अनुज शर्मा, युवा नेता गणेश पटेल, राजीव कुमार ठाकुर, संतोष कुमार साह, वन्दना भारती, जयप्रकाश मौर्य, उमा देवी, गीता कुमारी, नीलेश सिंह मुन्ना और रविन्द्र पोद्दार सहित दर्जनों जदयू नेता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Spread the love

Popular Articles