Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया में जदयू का होली मिलन रद्द:अनुराधा कुमारी के सम्मान में था कार्यक्रम, नीतीश के राज्यसभा जाने की खबर के बाद फैसला


खगड़िया जिले के राज कौशल रिसॉर्ट में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित होने वाला होली मिलन समारोह अचानक रद्द कर दिया गया। यह कार्यक्रम जेडीयू की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी के सम्मान और उनके पदभार ग्रहण करने की खुशी में रखा गया था। इसमें जिले भर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारी थी। जानकारी के अनुसार, समारोह को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था। लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर सामने आने के बाद अचानक कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं में निराशा भी देखने को मिली
कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलते ही वहां मौजूद कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी और मायूसी देखी गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह आयोजन विशेष रूप से अनुराधा कुमारी के जेडीयू जिला अध्यक्ष बनने की खुशी में रखा गया था और इसके लिए काफी समय से तैयारी की जा रही थी। होली मिलन समारोह के रद्द होने के बाद पूरे कार्यक्रम का माहौल फीका पड़ गया और कार्यकर्ताओं में निराशा भी देखने को मिली। हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं ने इसे संगठनात्मक निर्णय बताते हुए कहा कि आने वाले समय में किसी अन्य अवसर पर फिर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। नीतीश कुमार अभी बिहार को चलाने में सक्षम हैं
बेलदौर विधानसभा के छह बार के विधायक पन्नालाल पटेल ने नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन को लेकर कहा, “नीतीश जो करेंगे बेहतर करेंगे, हमें कोई आपत्ति नहीं है। हमें तो पता भी नहीं है, आप लोगों को ही पता होगा। हमें कोई भी दुःख नहीं है।” जदयू की जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने होली मिलन समारोह के रद्द होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, “पता चला है कि हमारे नेता नीतीश कुमार बिहार से दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार की जरूरत बिहार को है। नीतीश कुमार अभी बिहार को चलाने में सक्षम हैं, उन्हें बिहार का शिल्पकार कहा जाता है। हालांकि, उनका जो फैसला होगा वह सर्वमान्य होगा।”

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles